"Sabbal ki Chori, Sui ka Daan"

Mar 23 2008  | Views 69 |  Comments  (2)
Tags:

समानता न्याय का शोर मचाओगे
स्वतंत्रता पर जोर लगाओगे
जन-अधिकारों की बात उठाओगे
तो शांति-कानून भंग की सजा में जेल जाओगे
विकास विरोधी की पदवी पाओगे
ज्ञान-उपदेश-तर्क मत बघारो
अपनी चादर देखो पैर पासरो
काम निकालो सबके चरण पखारो
स्वमर्यादा, गर्व सब बिसारो
विकास की सकारात्मक सोच धारो
तीन लोक से हमारा शहर न्यारा
भिक्षाम देही प्रभुद्धो का नारा
दुम हिलाते बीता जीवन सारा
कायरो की भीड़ क्रांति का नहीं हुंकारा
विकास विरोधी बना सच्चा बेचारा
दे बछड़े की दक्षिणा ,गाय की ले जान
बन गए इस ट्रिक से वो महान
सब्बल की चोरी ,सुई का दान
नादान है वो जो करते यशोगान
विकास नहीं विनाश का यह निशान

© Bhawnakabra., all rights reserved.

Recommend

1
votes
votesEnjoyed this post? Cast your vote and recommend to other readers

Leave a comment


In case you missed...

Some other recent posts by Bhawnakabra

Advertisement


Raigarh, Female
Member Since Oct 22 2007
© 1998-2008 Copyright Sulekha.com Connecting Indians Worldwide, All Rights Reserved.